Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:36 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarउम्मीदों पर खरा नहीं उतरी सरकार : मुसाफिर

Matrix News

दो साल के कार्यकाल में भजपा सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है। सरकार की ओर से आम आदमी के हित के लिए योजनाएं नहीं बनाई जा रही हैं, जिनसे आम आदमी को लाभ मिल सके। सोमवार को नाहन में पत्रकारवार्ता में पच्छाद के विधायक गंगूराम मुसाफिर ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सरकारी कर्मचारी भी मात्र सरकार के एजेंट बनकर रह गए हैं। मुसाफिर ने कहा कि सरकार प्रदेश में केवल घोषणाएं ही कर रही है। घोषणाओं को पूरा करने के लिए कार्य नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर इकबाल खां व शाहबाज खां सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: