फार्म एसटी-३८ की सीमा एक लाख करने की हुई मांग
भास्कर न्यूज& कैथल
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक अग्रसैन चौक पर सनातन धर्म मंदिर में जिला प्रधान बसंत जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं बारे विचार-विमर्श किया गया। बसंत जैन ने कहा कि व्यापारी एकजुट होकर संघर्ष करें, तभी जाकर उनकी मांगों की और ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्म एसटी-३८ के प्रयोग की सीमा २५००० रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए करना, व्यापारियों की असुविधा को देखते हुए एंट्री टेक्स और जो वेट चार प्रतिशत से पांच प्रतिशत करने का फैसला पर पुन विचार किया जाए। रेलवे पुल को जल्द से जल्द तैयार किया जाए, रेलवे पुल बनने से दुकानदारों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा पुल के कारण जींद रोड के व्यापारियों का धंधा लगभग ठप हो गया है। बिक्री कर विभाग से रिफंड की प्रक्रिया को आसान करने का आग्रह किया।
इस मौके पर सिकंदर गुप्ता, राजीव गोयल, सुषम कपूर, दश्रन लाल मनचंदा, ओमप्रकाश जनेजा, सतप्रकाश, कर्मचंद गोयल, सतीश राजपाल, जतिन गांधी, राकेश चुघ, राधेश्याम मलिक पुरिया, कुलदीप, तरसेम, शिव नारायण, प्रदर्शन परुथी, ईश्वर जैन, विनोद सिंगला, रमेश टाटी, राम नरैण और देसराज नरड़ उपस्थित थे।










