पार्ले सॉफ्टवेयर ने खरीदी हजूर टाउनशिप में हिस्सेदारी
पार्ले सॉफ्टवेयर लिमिटेड ने हजूर टाउनशिप डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में 45.83% हिस्सेदारी खरीद ली है। हजूर टाउनशिप, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की सब्सीडियरी कंपनी है। इस निवेश के जरिये पार्ले सॉफ्टवेयर अब देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट क्षेत्र में कदम रखेगी।
पार्ले सॉफ्टवेयर का शेयर आज बीएसई पर 76 रुपये पर खुलने के बाद 11.33 बजे 0.40 रुपये यानी 0.50% की तेजी के साथ 80 रुपये पर है। पार्ले सॉफ्टवेयर ने आज 83 रुपये का उच्चत्तम स्तर छुआ।
(© शेयर मंथन, 09 फरवरी 2010)










