Tuesday, Feb 9th, 2010, 12:43 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarजिलेभर में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ी

कार्यालय संवाददाता & टोंक

जिले में सुबह से बादल छाए रहने से जिन किसानों के खेतों में सरसों की कटी हुई फसल पड़ी है, उनके चेहरे पर चिंता की लकीरे बढ़ गई है। बादल छाए रहने से फिर सर्द हवाएं चलने लगी, जो सर्दी का अहसास कराती रही। सारे दिन बादल छाए रहने से सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई, सर्दी फिर तेज हो जाने से लोगों ने दूबारा गर्म कपड़े पहन लिए। कृषि उपनिदेशक अतर सिंह ने बताया कि जिले में बादल छाए हुए है। यदि बरसात होती है तो गेंहू की फसल में फायदा होता लेकिन सरसों की कटी हुई फसल को नुकसान होगा।

निवाई : अचानक एक फिर मौसम सोमवार को आसमान में बादल छा जाने से पलट गया और सर्दी लौट आई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम सोमवार को एकदम पलटा खा गया और सवेरे से ही आकाश में बादल छा गए। दोपहर बाद बादल गहरे हो गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम के पलटने से विगत दो दिनों से तापमान में हुई बढ़ोत्तरी ने लोगों के ऊनी कपड़े उतरा दिए थे। सोमवार को गरम कपड़े पुन: पहनने पड़ गए। आकाश में बादल छाए रहने से सूरज पूरे दिन दिखाई नहीं दे पाया तथा तापमान में तो गिरावट आई है। सूरज के बादलों की ओट में छिपे रहने से चेंपा का प्रकोप बढ़ गया जिससे दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

नगरफोर्ट : क्षेत्र में सोमवार को आसमान में घने बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में इन दिनों सरसों एवं तारामीरा की फसल की कटाई का काम चल रहा है, लेकिन सोमवार को आसमान में घने बादल छाने तथा बूंदाबांदी की आशंका के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि फसल की कटाई चल रही है,यदि इस समय थोड़ी सी भी बूंदाबांदी हो जाती है तो फसल को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: