Tuesday, Feb 9th, 2010, 2:10 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarकरण की गुहार: खान को शिवसेना से बचाओ

एजेंसी

fमुंबई. माई नेम इज खान फिल्म के निर्माता-निर्देशक करण जौहर मंगलवार को मुंबई के पुलिस कमिश्नर डी शिवानंदन से मिलकर फिल्‍म के सुरक्षित रिलीज की गुहार लगाई। उनके संग फिल्म के वितरकों और थियेटर मालिकों भी थे। इन सभी ने पुलिस कमिश्नर डी शिवानंदन से फिल्‍म की सुरक्षा के साथ सिनेमा घरों की भी सुरक्षा की मांग रखी।

गौरतलब है कि शिवसेना के बाद विश्‍व हिंदू परिषद ने भी माई नेम इज खान के विरोध का फैसला किया है। इन लोगों को कहना है कि मुंबई समेत देश में कहीं भी इस फिल्‍म को नहीं चलने दिया जाएगा। यह फिल्‍म इसी महीने की 12 तारीख को रिलीज हो रही है।

पुलिस कमिश्‍नर से मिलने के बाद करण जौहर ने मीडिया को बताया कि उन्‍होंने फिल्म की बुकिंग चालू हो चुकी है और फिल्म समय पर ही रिलीज होगी। जब करण से पूछा गया कि वेक अप सिड के बाद माफी मांगने के बाद क्‍या अब वे इस बार भी बाला साहेब ठाकरे से माफी मांगेंगे तो उन्‍होंने यह कह कर सवाल का जवाब टाल दिया कि वे अब केवल फिल्म के बारे में ही बात करेंगे।

दूसरी ओर, पुलिस कमिश्‍नर ने बताया कि हम उन्‍हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे।




* शाहरुख के समर्थन में अब आए प्रणव
* शाहरुख खान पाक जेहादियों के एजेंट : तोगड़िया
* शाहरुख ने कहा, हम शिवसेना से नहीं डरते
* बाल ठाकरे के मना करने के बावजूद फूंका गया शाहरुख का पुतला
* ''शाहरुख गद्दार, पर नहीं करेंगे फिल्म का विरोध''
* शाहरुख खान के बयान की निंदा की
* मुंबई मेरी मां है, मैंने कुछ गलत नहीं कहा : शाहरुख
* सलमान-अभिषेक उतरे शाहरुख के समर्थन में
* शाहरुख काजोल का अंदाज ए बंया



  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: