निकाह के बाद तलाक, लेकिन उसका शादी से इंकार
टीवी एक्टर अंकुर नायर ने पहले तो मुस्लिम एक्ट्रेस हिना से शादी की, फिर दोनों का तलाक हुआ लेकिन अब अंकुर इस बात से भी इंकार कर रहे हैं कि उनकी शादी हुई थी। सीरियल वो रहनेवाली महलों ..के एक्टर अंकुर नायर और मुस्लिम लड़की हिना ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह किया थी। दोनों के बीच पटी नहीं और नवंबर में दोनों अलग हो गए। हिना ग्यूआना में रहती थी और अंकुर मुंबई में, दूरियों ने दोनों के बीच दरार ला दी।
हिना को ये भी पता चला की अंकुर का किसी और लड़की से अफेयर चल रहा है। इस सब बवाल के बाद जब अंकुर से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने ये कहा कि उनका और हिना का अफेयर जरूर था लेकिन उनकी तो कभी शादी ही नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि हां उनका शादी का प्लान था लेकिन आखरी वक्त में सबकुछ बदल गया और उनकी शादी नहीं हो पाई। जबकि सूत्रों का मानना है कि इन दोनों की शादी भी हुई थी और दोनों कई दिन साथ भी रहे थे।



