लाखों ब्रिटिश अपनी संगिनी को ठीक से नहीं जानते
लंदन. भले ही ब्रेकफास्ट टेबल पर रोज सुबह मिलने वाले पति-पत्नी समझते हों कि वे एक-दूसरे के बारे में जानने वाली हर बात जानते हैं। लेकिन, पति के मामले में यह बात गलत हो सकती है।
लाखों ब्रिटिश मर्द अपने साथी की मौलिक विशेषताओं जैसे कि उनके वस्त्रों के साइज और यहां तक कि उनकी आंखों के रंग के बारे भी आश्चर्यजनक रूप से अनजान होते हैं।
उनकी इस कमजोरी से कई बार परस्पर बातचीत में अजीब सी हालत हो जाती है और हालात संबंध टूटने तक पहुंच जाते हैं। बहरहाल बहुत से पुरुषों का मानना है कि उनकी जगह महिलाएं उनके बार में सबकुछ जानती हैं।
उनकी आंखों के रंग से लेकर यह भी जानती हैं कि वे कौन सा आफ्टरशेव इस्तेमाल करते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि छोटी-छोटी बातों की जानकारी रखना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन पुरुषों के लिए इनका कोई महत्व नहीं है।
अपनी महिला पार्टनर के लिए परफ्यूम की दुकान पर परफ्यूम खरीदने आए 2000 पुरुषों पर किए गए सर्वे के मुताबिक इनमें दस में से छह को यकीन था कि वे अपने साथी की हर बात जानते हैं।
लेकिन, जब उनसे सवाल किए गए तो 12 फीसदी को उनके पार्टनर की आंखों का रंग तक मालूम नहीं था। जबकि 10 फीसदी को जन्मदिन और आठ फीसदी को उनके बालों का कुदरती रंग भी पता नहीं था।
इनमें तीन में से एक आदमी नहीं जानता था कि उनकी प्रेयसी का मनपंसंद परफ्यूम कौन सा है। तीस फीसदी यह भी नहीं जानते थे कि उनकी जीवनसंगिनी के ब्रा का साइज क्या है। इनमें 11 फीसदी को नहीं पता था कि वह कौन से पद पर काम करती है।
ये जरूरी बातें न जानने से साथी के लिए गिफ्ट खरीदने का मतलब बारूदी सुरंग के ढेर पर चलने के समान है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 27 फीसदी लोग अपने पार्टनर के वस्त्र या अधोवस्त्र गलत साइज का खरीद लाए थे। जबकि 33 फीसदी लोगों ने माना कि इस गलती की वजह से खूब नोकझोंक भी हुई थी।
इन पर भी क्लिक करें...
* मादकता का पूरा उपयोग करती हूं
* पेज थ्री गर्ल को भेजा अश्लील मैसेज
* 2010 की बिकनी गर्ल
* हॉट-हॉट बिकनी में बालाएं
* बाथटब में हॉट मेगन
* ये नकली हैं या असली?
* ..और उसने टॉप उतार दिया
* ये है ब्रिटेन की सबसे हॉट बाला










