Tuesday, Feb 9th, 2010, 7:02 pm [IST]
थाने पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद
एजेंसी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर थाने पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। उत्तर कश्मीर के डीआईजी अब्दुल कयूम मन्हास ने बताया कि हेड कांस्टेबल मोहम्मद यूसुफ थाने में प्रवेश कर रही रहे थे कि उसी वक्त आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। मन्हास के मुताबिक थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी आतंकियों पर जवाबी हमला किया।
shopping











