Tuesday, Feb 9th, 2010, 1:51 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarअमेरिकाः स्वास्थ्य मंत्री के लिए भारतीय का नाम

Agency

न्यूयार्क । भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक डा. पूनम अलघ को न्यूजर्सी के स्वास्थ्य मंत्नी के लिये नामित किया गया है। न्यूजर्सी में स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख अलघ को मंत्निमंडल के इस पद में नामाकंन मिलने के बाद यह माना जा रहा है राज्य सीनेट से भी उन्हें मंजूरी मिल जायेगी और वह यह पद आसानी से हासिल कर लेगीं।



पेशे से फिजीशियन डा. अलघ किसी भी अमरीकी राज्य में यह महत्वपूर्ण पद हासिल करने वाली भारतीय मूल की संभवत. पहली अमरीकी महिला होगी १इससे पहले भी डा. अलघ ने बीमा और औषधि उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है । नामांकन के बाद डा. अलघ ने बताया कि वह १.३ अरब डालर का घाटा झेल रहे राज्य बजट को संतुलित की कोशिश करेगीं।



न्यूजर्सी में भारतीय मूल के अमरीकी सांसद उपेन्द्र चिवूकुला ने डा. अलघ के नामांकन का स्वागत करते हुये कहा .उनके अनुभवों का हमें लाभ मिलेगा और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा पायेगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: