राहुल अब स्टूडेंट्स से मिलने आजमगढ़ जाएंगे
लखनऊ। राहुल गांधी जल्दी ही स्टूडेंट्स से मिलने आजमगढ़ जाएंगे। दिग्विजय सिंह ने आजमगढ़ का दौरा कर सोनिया गांधी को वहां की रिपोर्ट सौंप दी है। पिछले कई दिनों से ये बाते खुलकर सामने आ रही है कि आजमगढ़ से कई सारे आतंकी पैदा हो रहे हैं। जिसके बाद अब खुद राहुल वहां जाकर अल्पसंख्यकों को रिझाने की कोशिश करेंगे।
उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ के कई अल्पसंख्य परिवारों के लड़के पिछले दिनों आतंकवादी गतिविधियों में पकड़े गए हैं। खुद दिग्विजय सिंह ने इन परिवारों से मुलाकात की थी, बाटला हाउस मामले में गिरफ्तार शहजाद के मामले में दिग्विजय सिंह के बयान पर काफी बवाल भी हुआ था। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी की आजमगढ़ यात्रा और वहां जाकर नेशनल सिबली कॉलेज के स्टूडेंट्स से मिलने का प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने रखा है। हांलाकि राहुल कब जाएंगे इन तारीखों का ऐलान फिलहाल बाद में होगा।
संबंधित खबर -
* दिग्विजय ने भरोसा दिलाया न्याय दिलाने का



