एनडी एक सप्ताह में दें अपने 'बेटे' का जवाब
नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेसी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी को राहत देते हुए एक सप्ताह का वक्त दिया है। यह वक्त तिवारी को रोहित शेखर को की याचिका का जवाब देने के लिए गया गया है। रोहित शेखर के अनुसार उज्ज्वला शर्मा और तिवारी के संबंधों से उसका जन्म हुआ था। लेकिन तिवारी उन्हें अपना बेटा मानने के लिए तैयार नहीं हैं।
हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एपी शाह ने एनडी तिवारी को पहले आठ जनवरी तक का वक्त दिया था लेकिन तिवारी जवाब देने में नाकाम रहे। जिसके कारण तिवारी को एक बार और कुछ वक्त दिया गया है।
मामले की अगली सुनवाई अब 11 मार्च को होगी।
* चर्चाओं में रहे एनडी
* एनडी तिवारी का सेक्स वीडियो
* एनडी तिवारी को नोटिस जारी
* फिर सामने आया एनडी का ‘बेटा’
* भोगी मंत्री के रूप में ब्रिटेन में छाए एनडी तिवारी
* एनडी के घर पर सन्नाटा
* एनडी तिवारी का इस्तीफा मंजूर
* एनडी तिवाड़ी ने इस्तीफ़ा दिया
* नए विवाद में फँसे एनडी तिवारी
* एनडी तिवारी की हो सकती है विदाई
* नाजायज बेटे के मामले में आंध्र के राज्यपाल एनडी तिवारी को राहत



