Tuesday, Feb 9th, 2010, 7:54 pm [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarविदेशी छात्रों की सुरक्षा के कड़े कदम : रुड

एजेंसी

मेलबोर्न. आस्ट्रेलिया में नस्ली हमलों की बढ़ती घटनाओं से चिंतित प्रधानमंत्री केविन रुड ने कहा है कि देर रात तक काम करने वाले विदेशी छात्रों की सुरक्षा के लिए संघीय और विक्टोरिया की सरकार कड़े कदम उठा रही है।



एक टीवी शो पर एशियाई छात्रों से रूबरू रुड ने कहा कि उनके दामाद चीनी मूल के हैं और उनसे भी नस्ली हमलों के बारे में जानकारियां मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि नस्ली हमलों के खिलाफ देश के सभी पक्षों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आस्ट्रेलिया एक सहनशील देश है और रहेगा। भारतीयों पर हो रहे हमलों के कारण विक्टोरिया राज्य की सरकार पर दबाव बढ़ गया है।



देश के इस सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य के प्रीमियर जान ब्रम्बी ने भारतीय उच्चयुक्त सुजाता सिंह से मुलाकात की है। चर्चा के दौरान ब्रम्बी ने सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। दूसरी ओर आस्ट्रेलिया इंडिया बिजनेस काउंसिल (एआईबीसी) के एक कार्यक्रम में विपक्षी नेता टेड बेलल्यु ने कहा है कि विक्टोरिया सरकार भारतीयों पर नस्ली हमले रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि बचकाने बयानों से ये हमले रुकने वाले नहीं हैं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: