बुद्धदेव भट्टाचार्य के दौरे से पहले भारी मात्रा में हथियारों के साथ चार गिरफ्तार
कल्याणी. पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में आज पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कल राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य यहां दौरा करने आने वाले हैं। मुख्यमंत्री कल यहां गयेशपुर स्टेडियम और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नाम पर एक सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।
पुलिस अधीक्षक चंपक भट्टाचार्य ने कहा,‘‘गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने पलाश मण्डल,नरोत्तम बपारी,विमल रॉय और राजू मण्डल को दक्षिणी चंदामारी गांव से गिरफ्तार कर लिया। राजू हुगली जिले के मोगरा का रहने वाला है और बाकी अन्य यहां के स्थानीय निवासी हैं।’’
उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास से दो बंदूक,चार रिवॉल्वर,16 गोलियां,छह चैम्बर की एक मैगजीन,एक मस्कट,एक नौ एमएम स्वचालित रिवॉल्वर,तीन एक शटर रिवॉल्वर बरामद किया गया है।










