एनर्जी फुड खाना बनाएं मज़ेदार
परीक्षाओं के वक्त खाने-पीने के साथ सेहत का भी ख्याल रखना होता है। इसीलिए इन दिनों स्वाद के लिए पूरी तरह बाज़ार पर निर्भर नहीं रह सकते। हां, लेकिन बाज़ार से कुछ चीज़ें लाकर उन्हें पौष्टिक बनाया जा सकता है। तो जानते हैं कुछ ऐसी ही चीज़ों के बारे में..
परीक्षाओं का समय थोड़ी सावधानी बरतने का होता है। खासतौर से खान-पान और सेहत के मामले में। इस वत मिलने वाला खाना साफ-सुथरा होना चाहिए और ऊर्जा से भरपूर भी। अभी तक खाने-पीने की जो चीज़ें हमने बताइर्ं हैं, उनमें से ज़्यादातर घर में बनाई जा सकती हैं।
लेकिन कुछ ऐसी भी चीज़ें होती हैं, जो भले ही घर के ताज़ा भोजन की तरह पौष्टिक न हों लेकिन जिन्हें बाज़ार से लाकर आसानी से पौष्टिक बनाया जा सकता है। जैसे हम बाज़ार से बना-बनाया पॉपकॉर्न, चना जोर गरम, मुरमुरे या सूखा भुना पोहा ला सकते हैं। इन चीज़ों में मूंगफली और सूखी गिरियां मिलाकर पौष्टिक बनाया जा सकता है।
यह मिश्रण खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ में इससे काफी ऊर्जा भी मिलती है। इस मिश्रण में प्रोटीन और काबरेज़ प्रचुर मात्रा में होता है। इसी प्रकार डबलरोटी पर चीज़ स्प्रैड लगाकर, सब्जियां मिलाकर सैंडविच बनाया जा सकता है। इस सैंडविच को और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें तिल के बीज डाल कर ग्रिल भी किया जा सकता है। इससे ये और भी स्वादिष्ट हो जाएगा। क्रीम क्रेकर बिस्किट पर चीज़ स्प्रैड और चटनी लगाकर बहुत स्वादिष्ट स्नैक बन सकती है।
बाज़ार में मिलने वाला श्रीखंड भी अत्यन्त पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। स्वाद के लिए इन दिनों तरह-तरह के सूप भी बनाए जा सकते हैं। इनमें एक मुट्ठी नूडल्स प्रति व्यित के हिसाब से मिलाकर इन्हें और भी पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इस तरह के सूपों को और स्वादिष्ट और प्रोटीनयुत बनाने के लिए उनमें कुटी हुई भुनी मूंगफली या भुने चने या पकी हुई दाल भी मिलाई जा सकती है।
इन दिनों धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है। ऐसे में मिल्कशेक और शिकंजी का उपयोग भी किया जा सकता है। तो ये थीं कुछ ऐसी चीज़ें जिन्हें हम बाज़ार से लाकर उनमें कुछ और पौष्टिक चीज़ें मिलाकर तैयार करते हैं। तो फिर बनाइए, खाइए और जुट जाइए अपनी परीक्षाओं की तैयारियों में।










