Wednesday, Feb 10th, 2010, 1:16 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarदम निकला आलू का

Matrix News

भास्कर न्यूज & जगदलपुर

काफी दिनों तक महंगा आलू खरीदने से अब महिलाओं को निजात मिल रही है। २०-२२ रुपए किलो तक पहुंच चुके आलू के दाम ७ रुपए किलो तक पहुंच चुके हैं।

रेट कम होने से गृहणियों ने जहां राहत महसूस की है वहीं बाजार में आलगुंडा, समोसा का नाश्ता करने वालों को अभी भी पुरानी कीमत चुकानी पड़ रही है। इस बात का लोगों को मलाल है कि जब किसी भी चीज का रेट बढ़ता है तो खाने पीने की चीज का रेट बढ़ता है। खाने पीेने की वस्तुओं पर असर पहुंचता है। लेकिन रेट कम होने पर भी दुकानदार आसानी से रेट घटाना पसंद नहीं करते ।सर्दी की विदाई के मौसम में जहां आलू के रेट ठंड हुए हैं ।

वहीं ८० से १०० किलो तक बिकने वाला मटर भी सस्ता हुआ है। मंगलवार को मटर १३ से लेकर ३० रुपए किलो तक बिके। गौरतलब है कि समोसा ,आलूगुंडा, भजिया जैसे नास्ते में आलू के अलावा टेस्ट बढ़ाने के लिए मटर धनिया तथा चटनी के लिए टमाटर, धनिया सब कुछ काफी सस्ता हुआ है। इतना ही नहीं तेल के दाम भी अभी नियंत्रण में है, बावजूद इसके नाश्ते का रेट जस का तस है सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि आलू की नई फसल के अलावा बाहर से आवक अच्छी है जिसके चलते शादी -ब्याह के सीजन में बढ़ी हुई मांग के बावजूद रेट काफी नियंत्रण में है कुछ गृहणियों ने बताया कि बाजार में चिप्स काफी महंगे है। अभी आलू का रेट कम हुआ है जिसके चलते घर में चिप्स तैयार करना सस्ता रहेगा। दूसरी ओर आलू ऐसी सब्जी रहती है जिसे अन्य सब्जियों मिक्स करके जायकेदार डिश तैयार की जाती है। इसी तरह बाजार में अन्य सब्जियों के दाम भी कम है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: