मतदान दोपहरï 3 बजे से
अलवर। जिला प्रमुख का चुनाव बुधवार को होगा। इसके लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक सुबह 10 बजे जिला परिषद कार्यालय में बुलाई गई है। सुबह 11 बजे तक नामांकन-पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन-पत्रों की जांच सुबह 11.30 बजे तक होगी। उसके बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान अपराह्नï तीन से शाम पांच बजे तक होगा। पंचायत समिति प्रधान के लिए संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर उपरोक्त अनुसार ही चुनाव होगा। प्रधान पद के लिए पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्य मतदान कर सकेंगे।
मतों में अंतर के कारण रोकना पड़ा परिणाम
अलवर। जिला परिषद के वार्ड 42 में मतों का अंतर आने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। इस वार्ड से कांग्रेस की साजिदा 20 मतों के अंतर से जीत रही थी, निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय अंजू गुप्ता थी। डाले गए मत और गिने गए मतों की संख्या मिलान नहीं होने पर भाजपा के विधायक डॉ. जसवंत यादव, रामगढ़ के विधायक ज्ञानदेव आहुजा, पूर्व विधायक धर्मपाल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय शर्मा आदि ने आरोप लगाया कि मत गुम हो गए हैं। जिला कलेक्टर कुंजीलाल मीणा ने वस्तुस्थिति की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी ली। पड़ताल में पाया गया कि भाजपा प्रत्याशी को एक राउंड में मिले मतों का योग कुल मतों में नहीं लग पाया था। इस भूल में सुधार करने के बाद भी परिणाम यथावत रहा। इस पर साजिदा को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।










