Wednesday, Feb 10th, 2010, 1:24 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपेंशन में एचएएस से आगे निकले डॉक्टर

Bhaskar News

शिमला.पेंशन में संशोधन होने के बाद डॉक्टर और इंजीनियर सीनियर एचएएस अफसरों से अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। 2006 के बाद सेवानिवृत्त हुए डॉक्टर और इंजीनियर करीब 37 हजार रुपए मासिक पेंशन के हकदार होंगे। डॉक्टरों को एनपीए के प्रावधान के कारण पेंशन में अधिक लाभ मिलेगा।



सेवानिवृत्त होने वाले सीनियर एचएएस पेंशन मामले में मिलने वाली बेसिक और 27 फीसदी डीए के लाभ से 30 हजार रुपए ले पाएंगे। वित्त विभाग पेंशन संशोधन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पेंशन निर्धारण का मामला एजी को भेज रहा है।



पेंशन संशोधन होने के बाद सेवानिवृत्त एचएएस, एचपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, विभागाध्यक्षों और सचिवालय सेवाओं के तहत आने वाले अंडर सेकेट्ररी स्तर के अधिकारियों की पेंशन तय हो सकेगी। प्रदेश के आईएएस अफसरों की पेंशन 2008 में निर्धारित हो चुकी है।



पेंशन में संशोधन करने की अधिसूचना पिछले साल अक्टूबर में जारी हुई थी। वित्त महकमे के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेशन का मामला सुलझ जाएगा।



एचएएस अफसरों को मासिक 8 हजार से लेकर 10 हजार की वृद्धि मिलेगी। सचिवालय सेवाएं अधिकारियों को केस टू केस 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए का लाभ मिल सकता है।



पेंशन संशोधन से मिलने वाले वित्तीय लाभ 2006 से पहले सेवानिवृत्त हुए कुछेक अधिकारियों को भी लाभ मिल पाएगा। एचएएस वर्ग को संशोधन के बाद 20 हजार रुपए से लेकर 25 हजार रुपए और 27 फीसदी डीए के साथ करीब 30 हजार पेंशन मिलेगी।



अभी तक प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी 12 हजार से 18 हजार रुपए के साथ डीए ले रहे थे। डॉक्टरों व इंजीनियरों को पेंशन संशोधन का सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: