घरेलू कार्य भी करती है गांव की सरकार
भास्कर न्यूज & कठूमर
मसारी की नवनिर्वाचित सरपंच कमलेश शर्मा आज भी अपने घरेलू कार्य प्रतिदिन नियमित रूप से करती हैं।
सरपंच कमलेश शर्मा ने बताया कि पारीवारिक विरासत में मिली राजनीति में वे अपने ससुर पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद शर्मा व पति गुड्डू शर्मा की प्रेरणा से आई हैं। उन्होंने बताया कि घर का कार्य देखने के बाद वे ग्राम पंचायत का कार्य भी नियमित रूप से देखेंगी और गांव की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था उनकी प्राथमिकता रहेगी।
रोटी बनाने के लिए आटा छानते हुए सरपंच ने बताया कि संपूर्ण ग्राम पंचायत में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। महिला शक्ति के सुख-दुख का ख्याल रखा जाएगा। चुनाव प्रचार पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि हमने प्रत्येक मतदाता व घर को अपनी प्राथमिकता बताई और जमकर मेहनत की, परिणाम विजय में मिला।










