- Home
Rajasthan
Ajmer Zila
Kishangarh
Wednesday, Feb 10th, 2010, 1:38 am [IST]
कुएं से बरामद शव की शिनाख्त
मदनगंज-किशनगढ़
शहर थाना क्षेत्र में उदयपुर खुर्द में एक कुएं में से बरामद शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बरामद शव की शिनाख्त दादिया निवासी किशनलाल (55) पुत्र कल्याण जाट के रूप में की गई। वृद्ध के कुए में गिरने के कारणों को अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की मदद से शव को बाहर निकालकर शिनाख्ती के प्रयास किए थे। मगर देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
shopping









