- Home
Rajasthan
Sikar Zila
Shrimadhopur
भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
श्रीमाधोपुर& प्रधान व उपप्रधान के शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर बुधवार व गुरुवार को मानपुरिया फाटक से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध होगा। एसडीएम राधेप्रतापसिंह ने बताया कि रींगस रोड पर स्थित मानपुरिया रेलवे फाटक व रेलवे स्टेशन के मध्य बेरिकेंटिग लगाए जाएंगे जिसके चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। रींगस की ओर से आने वाले छोटे वाहन पेट्रोल पंप के पास वाली गली से शहर में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं पेट्रोल पंप एवं स्टेशन के पास दोनों ओर बेरिकेंटिग होने से दोनों ओर से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।









