अनिल को सफलता
उज्जैन & नालंदा एकेडमी के कक्षा दसवीं के छात्र अनिल शर्मा ने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले की प्रावीण्य सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनिल की सफलता पर एकेडमी के निदेशक शैलेंद्रसिंह शक्तावत, प्राचार्य मिल्टन अर्ली कट्टी, राहुल शुक्ला, शकील खान, मीनाक्षी त्रिवेदी, रश्मि जोशी, अशोक पोल आदि ने हर्ष जताया। जानकारी अजय ललावत ने दी।
सुमनभाई की श्रीराम कथा वाराणसी में
उज्जैन & संत सुमनभाई द्वारा संकल्पित द्वादश ज्योतिर्लिंग अभिषेक परिक्रमा की शृंखला में १५ से २३ फरवरी तक श्रीराम कथा वाराणसी में होगी। उज्जैन, अन्य स्थानों से श्रद्धालुओं का दल १३ फरवरी को वाराणसी जाएगा।
शिविर आज: उज्जैन & नगर रक्षा समिति माधवनगर अनुभाग का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर १० फरवरी को शाम ४ बजे नीलगंगा थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा।
यादव बने चुनाव प्रभारी: उज्जैन & उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन यादव को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर ने सीहोर जिले के संगठनात्मक चुनाव का प्रभारी तथा धार जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जानकारी एल्डरमैन जगदीश पांचाल ने दी।
महंगा बिका डॉलर चना
व्यापार संवाददाता. उज्जैन & कृषि उपज मंडी में मंगलवार को एक हजार बोरी डॉलर चना किसानों ने ऊंचे भाव पर बेचा। मंडी में सीजन की अभी तक साढ़े तीन हजार बोरी आवक हो चुकी है। व्यापारिक सूत्र आगामी दिनों में डॉलर की भरपूर आवक की संभावना बताने लगे हैं। विदेशी मांग और स्टॉक वालों की डॉलर में खरीदी होने से भाव में महंगाई की स्थिति बनी है। १ फरवरी से शुरू हुई डॉलर चने की आवक में अब इजाफा हो रहा है। भाव भी ऊंचे में ४३२१ रु. के रहे। सोयाबीन के दाम १०० रुपए बढ़ गए।










