Wednesday, Feb 10th, 2010, 2:27 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarवार्ड 8 व 9 का शिविर

Matrix News

वार्ड 8 व 9 का शिविर सूरजपोल स्थित कैलाश धर्मशाला में लगाया गया। शिविर में वल्लभनगर एसडीएम, चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, तहसीलदार सहित कई सक्षम अधिकारियों के नहीं होने से कई लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। अपराह्न तीन बजे बाद तो कई विभागों के काउंटरों कोई अधिकारी कर्मचारी उपलब्ध नहीं था। यहां तक कि संबंधित वार्ड पार्षद भी शिविर में मौजूद नहीं थे। दोपहर बाद कई कर्मचारियों को फोन कर शिविर में बुलाया गया। पालिका चेयरमैन रेखा चौबीसा शाम 4 बजे फोन करने पर शिविर में पहुंची। नायब तहसीलदार अर्जुनदान देथा दोपहर बाद पहुंचे। इस पर लोगों ने महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद निर्मला भोजावत को बुलाकर उन्हें समस्या बताई। पार्षद निर्मला भोजावत का कहना था कि वे शिविर में 12 बजे पहुंची तब पालिका सचिव के अलावा कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इस संबंध में पालिका चेयरमैन रेखा चौबीसा का कहना था कि मैं शिविर में चार बजे पहुंची और कोई अधिकारी नहीं आया होगा तो उसके कारणों की जानकारी मुझे नहीं है। इधर, शिविर में खांचा भूमि का एक आवेदन आया, 21 बंद रोडलाइटें चालू करवाई, चार जन्म, दो मृत्यु प्रमाण पत्र, 49 थेला व थड़ी पर खाद्य सामग्री बेचने वालों को लाइसेंस दे उनके लिए जगह चिह्नित की गई। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना में तीन आवेदन आए, नौ निशक्त जनों का सर्वे किया, 90 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और 10 पेंशन प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक दिनेश कोठारी ने शिविर का निरीक्षण किया और अधिशासी अधिकारी गोपाललाल शर्मा को दिशा निर्देश दिए। नेता प्रतिपक्ष पूरणमल व्यास, भाजपा युवा मोर्चा विपुल पुजारी, मुकेश चौबीसा, कैलाश पुरोहित, कन्हैयालाल देशबंधु आदि मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: