Wednesday, Feb 10th, 2010, 2:28 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarअवैध रूप से निकाली जा रही रेेत

हटा & जीवन दायिनी सुनार नदी से अवैध रूप से रेेत निकालने का सिलसिला जारी है। जल स्तर गिरने के साथ ही लोग रेत निकालने में जुट गए हैैंं। घाटोंं पर रेेत फैलने लोगों को परेशानी हो रही हैै। नगर से निकलने वाली सुनार नदी का जल स्तर दिनों दिन घटता जा रहा है। घुराघाट पर बन रहे पुल निर्माण के लिए अस्थायी रूप से पानी को मिट्टी का बांध बना कर रोका गया है।

इस मिट्टी बांध के कारण नदी के पानी का बहाव रुक गया है। शहर का सारा गंदा पानी भी इसी में मिल रहा है जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। नदी के घटते जल स्तर से लोग इसका फायदा लेने से भी नही चूक रहे। नदी में गर्मी के मौसम में आने वाली कक ड़ी, खरबूज, तरबूज, लौकी, टमाटर, भटा की खेती की तैयारी प्रारंभ हो गई है। वहीं नदी की रेत निकाल कर लोग इसे ट्यूब के माध्यम से घाटों पर ला रहे है। नदी के गिरते जल स्तर के कारण अब पानी से बदबू आने लगी है।

नगर पालिका द्वारा नावघाट पर बोरी बंधान बना कर शहर मे होने वाले पानी सप्लाई को शुद्ध बनाए रखने का प्रयास किया है। नदी में इस बार रेत की मात्रा अच्छी खासी है। इस रेत को नदी पार ट्यूब एवं नाव के माध्यम से लाया जा रहा है। घाटों पर रेत के ढेर लगे होने के कारण लोगों को नहाने एवं कपड़े धोने मे परेेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। नदी से अवैध रूप से रेेत निकाले जाने से शासन को राजस्व की हानि हो रही हैै, लेकिन प्रशासन का ध्यान इस ओर नहींं हैै।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: