Wednesday, Feb 10th, 2010, 2:28 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarरामदयाल को मिले सबसे कम व अधिक वोट

Matrix News

जिले में पंचायत चुनाव का अब अंतिम चरण चल रहा है। तीन चरणों में हुए जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के बाद सोमवार को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए गए। इनमें कोई प्रत्याशी हजारों वोट से जीते हैं, तो किसी की जीत का अंतर 100 से भी कम रहा। किसी को किनारे पर जीत का तोहफा मिला। पंचायत चुनाव में जिला परिषद की 27 और छह पंचायत समितियों की 126 सीटों के लिए जिले में चुनाव हुए। इनके सोमवार को नतीजे आए।

जिला परिषद के नतीजों में खास बात यह रही कि सबसे ज्यादा और सबसे कम मतों के अंतर से जीतने वाले प्रत्याशियों के नाम रामदयाल हैं। साथ ही दोनों ही प्रत्याशी भाजपा के बैनर से चुनाव लड़कर जिला परिषद में पहुंचे हैं। वार्ड नंबर 27 में रामदयाल लोधा ने जिला परिषद में सबसे अधिक छह हजार 198 मतों से कांग्रेस के रामचरण को हराया।

रामदयाल को दस हजार 126 वोट मिले। वहीं वार्ड नंबर 14 में रामदयाल पाटीदार सबसे कम 81

मतों से विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के देवकरण

को पराजित किया। रामदयाल को सात हजार 763

वोट मिले।

पंचायत समिति में गोविंद ने बाजी मारी

जिले में छह पंचायत समिति क्षेत्र में हुए 126 सदस्यों के चुनाव में सबसे ज्यादा 1804 मतों से गोविंदराम मीणा विजयी हुए हैं। मनोहरथाना पंचायत समिति के वार्ड नंबर चार से गोविंद ने कांग्रेस की हेमलता को हराया। गोविंद को दो हजार 831 वोट मिले। वहीं सबसे कम 29 वोट से झालरापाटन के वार्ड नंबर 22 में भाजपा की ममताबाई निर्वाचित हुई हैं। ममता को 1696 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस की रामीबाई को हराया।

दस सीटों पर 100 से कम रहा जीत का अंतर

पंचायत समिति के 126 सदस्यों के लिए हुए चुनाव में दस सीटों पर जीत का अंतर 100 मतों से भी कम रहा। यहां पर प्रत्याशियों को किनारे पर जीत मिली। सबसे ज्यादा खानपुर पंचायत समिति क्षेत्र में तीन स्थानों पर जीत का अंतर 100 से कम रहा। इस पंचायत समिति के वार्ड नंबर छह में भाजपा की कमलेश कुमारी 53 वोट से, वार्ड नंबर आठ में कांग्रेस की पुष्पारानी 60 और वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस के शिवराजसिंह 98 मतों से विजयी हुए। झालरापाटन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 22 से भाजपा की ममताबाई 29 व वार्ड नंबर पांच से भाजपा की कैलाशबाई 47 वोट से निर्वाचित हुई। मनोहरथाना के वार्ड नंबर पांच से कांग्रेस के रामबिलास 76 मतों से जीते। पिड़ावा पंचायत समिति में वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस के पूरीलाल 41 व वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के अशरफ 90 मतों से चुनाव जीते। डग पंचायत समिति क्षेत्र में वार्ड नंबर पांच से कांगेस के शंकरलाल 49 व वार्ड नंबर 13 से भाजपा की सुगनाबाई 85 मतों से निर्वाचित हुए। बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के सुजानसिंह 48 मतों से चुनाव जीते।

भगवती को मिले सबसे ज्यादा वोट

जिला परिषद के लिए निर्वाचित हुए सदस्यों में सबसे ज्यादा व सबसे कम वोट भी भाजपा के प्रत्याशियों को ही मिले हैं। जिला परिषद में वार्ड नंबर 24 से सदस्य चुनी गई भगवतीबाई को सर्वाधिक 11 हजार 241 वोट मिले हैं। वहीं सबसे कम 6200 वोट वार्ड नंबर आठ से निर्वाचित हुई भाजपा की सजलबाई को मिले हैं। उधर, पंचायत समितियों के लिए निर्वाचित सदस्यों में सबसे अधिक तीन हजार 158 वोट खानपुर के वार्ड नंबर 11 से जीती कांग्रेस की रेखाबाई को मिले हैं। वहीं झालरापाटन पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से विजयी भाजपा की कमलाबाई को सबसे कम 910 वोट मिले हैं।

मांं-बेटा पहुंचे जिला परिषद में

झालावाड़ & जिला परिषद में इस बार मां व बेटा एक साथ बैठेंगे। दोनों कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर जिला परिषद में पहुंचे हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद के वार्ड नंबर एक भैरोसिंह व वार्ड नंबर चार से उनकी मां कमलाबाई को मैदान में उतारा था। दोनों वार्ड डग पंचायत समिति क्षेत्र में आते हैं। सोमवार को हुई मतगणना में भैरोसिंह व कमलाबाई दोनों निर्वाचित हो गए। इससे अब जिला परिषद में मां व बेटा एक साथ बैठेंगे। खास बात यह है कि दोनों पहली बार चुनाव लड़े हैं और दोनों को ही जीत मिली। संभवत झालावाड़ जिला परिषद में यह पहला अवसर है, जब मां व बेटा एक साथ सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

सोनिया गांधी की जीत पर आतिशबाजी :बकानी. पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 5 की कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी (सोनू) की जीत पर लोगों ने आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। उनकी जीत से कस्बे में खुशी का माहौल है। बीच सड़क पर लोगों ने ढोल-ढमाकों के साथ नाच-गाकर जीत का जश्न मनाया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: