अपात्र का चयन करने की शिकायत
कार्यालय संवाददाता & दमोह
पटवारी चयन का मामला उलझता जा रहा हैै। पहले उम्मीदवारों का मेरिट केे आधार पर चयन कर लिया गया उसके बाद आयुक्त भू-अभिलेख से नए निर्देश आने के बाद उम्मीदवारों द्वारा लगाए गए दस्तावेजोंं को अमान्य कर दिया गया। कई उम्मीदवारों ने अपात्र का चयन करने की शिकायत जिला प्रशासन से की है।
गौरतलब है कि जिले में ३३ पदोंं केे लिए उम्मीदवारोंं का मेरिट के आधार पर चयन किया गया था। चयनित उम्मीदवारोंं की सूची प्रशासन ने तैयार कर ली थी। इसकेे बाद १५ जनवरी १० को आयुक्त भू आयुक्त ने कलेक्टरोंं को भेजे निर्देश मेंं कहा कि केवल कम्प्यूटर साइंस या उच्च शिक्षा के उम्मीदवार ही पात्र होंंगे। पत्र में यह भी उल्लेख था कि एक विषय से कम्प्यूटर वालोंं का चयन न किया जाए। गौरतलब हैै कि इस आधार पर मात्र ६ उम्मीदवार योग्य पाए गए थे। शेष पदोंं की पूर्ति केे लिए प्रतीक्षा सूची से नाम उठाए जा रहेे थे। हाल में जो सूची तैयार की गई हैै उसमेंं ऐसी एक महिला एवं दो पुरुषों का चयन किया गया हैै जो नए निर्देश के बाद अयोग्य हो गए थे। उम्मीदवारों का कहना हैै कि जिला प्रशासन आयुक्त भू अभिलेख के निर्देश की अवहेेलना कर रहा हैै।
उम्मीदवार विनोद राय, जयराम पटेेल, दिनेश यादव, संदीप राय एवं शिखा खरेे ने कलेक्टर को मंगलवार को की शिकायत में आरोप लगाया कि श्रीराम चौराहा जबेरा निवासी एक आवेदक ने नए निर्देश के पहले जो प्रमाण-पत्र लगाए थे वह अमान्य कर दिए गए थे। उसके बाद उसने हाईकोर्र्ट मेंं आयुक्त भू अभिलेख के निर्देश के खिलाफ याचिका दायर की थी। लेकिन तीन महीने बाद ही बरकतउल्ला विवि का पीजीडीसीए का फर्जी प्रमाण पत्र लगा दिया।शिकायतकर्ताओंं ने मामले की जांच कराने की मांग की हैै।










