Wednesday, Feb 10th, 2010, 3:11 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarतेज गति वाले वाहन बने मुसीबत

Matrix News

भास्कर न्यूज & बड़ोदिया

जिले में अधिकतर मार्ग पेवर बन जाने से सड़कों पर दूु्रत गति से वाहन चलाना राहगीरों के लिये खासी मुसीबत बन गया है।

सरकार मार्ग तो अच्छे बना रही है परन्तु विद्यालय क्षेत्र, आबादी क्षेत्र एवं विकट मार्ग पर स्पीड ब्रेकर तथा बोर्ड लगवाना भूल गई है। इसी का परिणाम है कि बांसवाड़ा कुशलगढ़ वाया टिंबेड़ा मार्ग दिनों दिन लोगों की जान ले रहा है।

कुछ दिनों पूर्व इसी मार्ग पर पोस्टमास्टर मौत हुई थी एवं अब बिलड़ी के एक बेहद गरीब परिवार ने अपने लाडले को खो दिया है। इस घटना की एफआईआर बालक के पिता ने कलिंजरा थाने में दर्ज करवाई है।

उल्लेखनीय है कि दाहोद मार्ग से सटे टिंबेड़ा मोड़ से बिलड़ी तक कहीं पर भी स्पीड ब्रेकर नहीं है तथा न ही विकट मोड़ के बोर्ड लगाए गए है।

मृत बालक के परिवार को प्रशासन से आस

बिलड़ी के मासूम छात्र बदामीलाल के परिवार पर वज्रपात पडऩे पर लोगों को आस है कि प्रशासन आर्थिक मदद करेगा। परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से अपील की है कि जीप मालिक से दुर्घटना का हर्जाना दिलवाया जाए।

छात्रों ने भी किया प्रशासन से आग्रह-मावि बिलड़ी के छात्रों ने विद्यालय परिसर पर दो मिनट का मौन रख कर मृतात्मा की शांति के लिए तथा उसके परिवार को इस वज्रपात को सहने के लिये प्रार्थना की। छात्रों ने भी प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी जान को इस मार्ग से खतरा है अत: विभिन्न स्थानों पर स्पीड ब्रेकर करवाए जाए।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: