Wednesday, Feb 10th, 2010, 3:12 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarआबकारी दल ने छापे मारे

Matrix News

भास्कर न्यूज & कुशलगढ़

बांसवाड़ा व सलंूबर उपखंड के विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर अवैध रूप से तस्करी कर गुजरात ले जाने के लिए एकत्रित की गई वशराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी नारायणसिंह राजावत ने बताया कि संभाग के आबकारी एएसपी सुधीर जोशी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान डूंगरा छोटा में भरत लबाना के आवासीय मकान में अवैध रूप से शराब रखी गई थी। जिसमें बेगपाइपर व्हिस्की के ७ कार्टून, ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की के ७ कार्टून, अरूणाचल में बेचने के लिए निर्मित चीपर व्हिस्की के ४ कार्टून तथा माउंट ६००० बियर के ५० कार्टून बरामद किए। दूसरी और भरत लबाना मौके से फरार हो गया।एक अन्य मामले में टांडी गांव के समीप सीमा पर बहने वाली अनास नदी के अंदर तस्करी से गुजरात ले जाने के लिए रखी गई माउंट ५००० बियर के २० कार्टून तथा सुपरमैन फाइन व्हिस्की के ५० कार्टून बरामद कर टांडी निवासी कलसिंह पुत्र भीमा डामोर को गिरफ्तार किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: