Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 3:13 am [IST]  

danik bhaskarधरोदी रहा ओपन सर्कल कबड्डी का विजेता

भास्कर न्यूज & उकलाना मंडी

ग्रामीण युवा संगठन के तत्वावधान में चमारखेड़ा में आयोजित ओपन सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में धरोदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगठन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र बसेरा ने बताया कि सेमिफाइनल मुकाबले में धरोदी व चमारखेड़ा तथा बधावड़ व संगतपुरा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

इसमें धरोदी तथा संगतपुरा फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में हुए कड़े मुकाबले में धरोदी ने संगतपुरा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बधावड़ ने तीसरा व चमारखेड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि विधायक नरेश सेलवाल ने इनाम वितरित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी खेल प्रतियोगिता कराना एक अच्छा प्रयास है। सेलवाल ने कहा सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। समारोह में विशिष्ट अतिथि दनौदा के पूर्व सरपंच बलजीत ङ्क्षसह तथा बलजीत लाडवा थे, जबकि अध्यक्षता सरपंच रामकुमार ने की। अतिथियों को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सतबीर धायल, विनोद नेहरा, रमेश भाजपा, जगदीप धायल, हनुमान, लाधुराम, बलबीर, रामङ्क्षसह, रायङ्क्षसह, सुरत ङ्क्षसह, डॉ. तेजपाल गिल, कर्ण ङ्क्षसह सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: