लाखों का सामान जला
भास्कर न्यूज & बरवाला
हांसी-जींद मार्ग पर स्पेयर पाट्र्स की दुकान में सोमवार रात को आग लगने लाखों रुपए का सामान राख हो गया। देर रात को पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंचती लगभग सारा सामान जले चुका था।
फैल सकती थी आग
समय रहते यदि दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंचती तो आस-पास की अन्य दुकानों में भी आग लग सकती थी। दुकान स्वामी हिसार निवासी ज्ञानचंद व बरवाला निवासी संजय नारंग ने बताया कि दुकान में आग लगने से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकान में ज्ञानचंद की लगभग दो लाख की मशीनें व सामान जल गया जबकि संजय का स्पेयर पार्ट्स का लगभग पांच लाख का सामान जल गया। दुकान मालिकों के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी है।











