वार्ड 35 में सर्वाधिक व 42 में सबसे कम अंतर से हुई जीत-हार
Matrix News
अलवर & जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस के बाबूलाल सर्वाधिक 7147 मतों के अंतर से जीते। वार्ड 35 से बाबूलाल को 13151 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामजीलाल को 6004 वोट मिले।
कांग्रेस की साजिदा सबसे कम मतों के अंतर से निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने वार्र्ड 42 से निर्दलीय अंजू गुप्ता उर्फ अंजना गुप्ता को 20 मतों के अंतर से हराया। साजिदा को 8504 और अंजू को 8484 वोट मिले। वार्ड 42 का परिणाम मंगलवार तड़के घोषित हो पाया।
shopping










