प्रधान पद को लेकर अधिकारियों की बैठक
भास्कर न्यूज & बानसूर
पंचायत समिति के प्रधान का चुनाव बुधवार को पंचायत समिति सभागार में होगा। चुनाव से पहले समस्त पंचायत समिति सदस्यों की बैठक होगी।
रिटर्निंग अधिकारी पुष्पेन्द्र ने बताया कि बुधवार सुबह दस बजे नामांकन दाखिल किए जाएंगे और 11 बजे नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक बजे चुनाव चिह्नï आंबटन के बाद 3 बजे से चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रधान की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विकास अधिकारी नंदलाल शर्मा, थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह आदि उपस्थित थे।
कठूमर : प्रधान पद के चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि प्रधान पद के लिए सुबह दस बजे नामांकन, 11 बजे जांच व एक बजे नाम वापसी व चुनाव चिह्नï आंबटित किए जाएंगे। तीन से पांच बजे तक मतदान और उसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।










