कहीं अधिकारी नहीं तो कहीं काम नहीं
& अभियान के तहत दिगंबर जैन समाज के नोहरे में वार्ड 12 के लिए शिविर लगाया गया। अधिशासी अधिकारी भागचंद टाक ने बताया कि शिविर में क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश कोठारी के हाथों पालन हार योजना के चेक दिए गए। अनाथ पालनहार योजना के तहत आकोला निवासी लाली रावत को चार हजार 375 व विधवा पालनहार योजना में लक्ष्मीदेवी मीणा तीन हजार 375 रुपए का चेक दिया गया। 25 मूल निवास प्रमाण- पत्र, दो जन्म व पांच मृत्यु प्रमाण पत्र सहित पांच आय प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना में 6 आवेदन व स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत एक आवेदन पत्र आया। तीस पेंशन आवेदनों के निस्तारण के साथ ही दो हैंडपंप ठीक करवाए गए। दो निशक्तजन सहायता आवेदनों का सर्वे किया। इसी के साथ दो किमी सड़क की सफाई, तीन टन कचरा उठवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आठ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पालिका अध्यक्ष देवा मीणा, उपाध्यक्ष सुशीला टेलर, पार्षद मनोज व्यास सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।










