Wednesday, Feb 10th, 2010, 3:34 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarजोड़-तोड़ में जुटी कांंग्रेस

बस्सी से कमल किशोर जैन पंचायत समिति के २५ वार्डों में से १७ सीटे अपने पक्ष में करके पहले से ही दौड़ जीत चुकी कांग्रेस को भी बुधवार को प्रधान की सीट पर अपना कब्जा करने में जोड़-तोड़ करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान के पद के लिए कांग्रेस के विजयी १७ में से ७ पंचायत समिति सदस्य ओबीसी से ही संबंधित है। ऐसे में ७ दावेदार होने के कारण कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ गई हैं, इधर मंगलवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रधान पद के लिए सदस्यों के बीच एकराय बनाने में जुटे रहे।



२५ में से ७ सीटों पर सिमटी भाजपा के विजयी सदस्यों एवं भाजपा नेताओं ने आगरा रोड स्थित एक निजी कॉलेज में बैठक में रणनीति पर चर्चा की। साथ ही पंचायत समिति चुनावों में अपनी हार को लेकर कारणों पर भी चर्चा की भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र कासलीवाल एवं पर्यवेक्षक केदार शर्मा ने जनता के आदेश को शिरोधार्य करते हुए बेहतर विपक्ष बनाने का वादा किया तथा जनता की मांगों को सशक्त आवाज देने का फैसला लिया ।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: