धन्नीदेवी सेठिया धार्मिक भवन का लोकार्पण कल
नोखा. श्रीमती धन्नीदेवी सेठिया धार्मिक भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन 11 फरवरी को होगा। ईश्वरचन्द बैद ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एन.के.जैन अध्यक्ष राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग होंगे। अध्यक्षता सुन्दरलाल दुगड़ करेंगे। समारोह में सम्माननीय अतिथि विधायक कन्हैयालाल झंवर व विशिष्ट अतिथि नेमचन्द खजांची, कमलचन्द सिपाणी, पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास झंवर व उद्योगपती कुसुम कुमार सेठिया होंगे। बैद ने बताया कि इस अवसर पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।










