घर में घुसकर महिला से मारपीट
Matrix News
बीकानेर&चौखूंटी क्षेत्र स्थित एक मकान में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है। चौखूंटी निवासी नूरजहां की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि सात फरवरी को वह अपने घर में सो रही थी। रात को करीब 8.30 बजे भोड़ी नायक, राजू, प्रेम, हनुमान, रेशमा, बुलाकी, रूबीना, शमीम, शहजाद, साजिद व भिखी ने घर में घुसकर लाठी, तलवार, बर्छी से मारपीट की।
shopping










