कम्प्यूटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से
बीकानेर & राजकीय डूंगर कॉलेज में स्नातक के बीए, बीकॉम तथा बीएससी पार्ट प्रथम के नियमित व पूर्व छात्रों की अनिवार्य कम्प्यूटर की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होगी।
स्नातक स्तर के पार्ट द्वितीय व तृतीय के छात्र जिनकी कम्प्यूटर की प्रायोगिक परीक्षा बकाया है, उनकी परीक्षा मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित की गई है। संबंधित छात्र प्रारंभिक कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने के लिए फॉर्म भरकर दो सौ रुपए फीस कॉलेज के कमरा नंबर छह में जमा करवा सकते हैं। परीक्षा के वक्त छात्र को रसीद व परिचय-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अभाव में परीक्षा में बैठना संभव नहीं होगा। स्वयंपाठी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा समाप्ति के बाद शुरू की जाएगी।










