नए उद्योग, स्कूल, हॉस्पीटल के लिए आरएफसी देगा लोन
उदयपुर. राजस्थान वित्त निगम (आरएफसी) नवीन उद्योगों की स्थापना व विस्तार के लिए संस्थाओं को ऋण देगा। समय पर ऋण चुकाने वाले गुड बोरोअर्स को गोल्ड कार्ड, प्लेटिना कार्ड व अन्य योजनाओं के तहत ऋण स्वीकार किए जाएंगे।
आरएफसी के शाखा प्रबंधक बीके सुराणा ने बताया कि निगम द्वारा 19 फरवरी को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक एक विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में औद्योगिक इकाइयों, होटल, होस्पीटल, नर्सिग होम, आवासीय व व्यवसायिक कॉम्पलेक्स, मल्टीप्लेक्स, गेस्ट हाउस आदि की स्थापना व विस्तार के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। प्रोफेशनल कोर्स कराने वाले कॉलेजों को भी ऋण दिया जाएगा।
उदयपुर शहर में कार्यरत होटल, व औद्योगिक इकाइयों को सरल योजना के तहत लोन सुविधा दी जाएगी। निगम द्वारा उद्योगों के लिए जमीन खरीदने के लिए भी ऋण देगा। उक्त शिविर में निगम के मौजूदा बोरोअर्स को फास्ट ट्रेक योजना के तहत ऋण दिया जा सकता है। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र, रीको, प्रदूषण नियंत्रण मंडल व वित्त निगम के मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उद्यमियों को मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। शिविर में हाथों हाथ ऋण पत्रावलियांे को पंजीकृत कर जमा किया जाएगा।










