Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:25 am [IST]  

danik bhaskarचौकीदारों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग

Matrix News

भास्कर न्यूज& बावल

खंड के चौकीदारों की बैठक मंगलवार को विश्राम गृह में आयोजित हुई। इसमें चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई गई।

ग्रामीण चौकीदार सभा हरियाणा के खंड प्रधान महाबीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए खेमचंद ने कहा कि ग्रामीण चौकीदार पीढ़ी दर पीढ़ी सरकार, पंचायत व प्रशासन की सेवा करते आ रहे हैं। दिन-रात काम करने के बावजूद चौकीदारों को 15 सौ रुपए मेहनताना दिया जाता है। महंगाई के इस दौर में यह राशि बहुत ही कम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि चौकीदारों का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित कर, उन्हें पांच हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाए। चौकीदारों के काम के घंटे तय किए जाएं।

पहचान पत्र के आधार पर वेतन दिया जाए। मासिक मुनादी के लिए 2 सौ रुपए अदा किए जाएं। चौकीदारों का बस किराया माफ किया जाए। खाली पड़े चौकीदार के पदों को जनसंख्या के हिसाब से भरा जाए। चौकीदार की मौत के बाद परिजनों को

एक लाख रुपए की सरकारी सहायता प्रदान की जाए। चौकीदारों को सौ-सौ गज के प्लाट दिए जाएं। उनके गुलाबी राशन कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार चौकीदारों की इन मांगों पर विचार नहीं करेगी, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने

को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर नत्थूराम, ओमप्रकाश, पप्पूसिंह, हंसराज, दीपचंद, बिसंबर, जयराम व बलवंत आदि ने भी

संबोधित किया।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: