Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:30 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarसुरंग से पार होगा अब चीरवा का घाटा

संजय गौतम

उदयपुर. नाथद्वारा मार्ग पर स्थित चीरवा का घाटा पार करने के लिए वाहनोंे को अब सर्पाकार पहाड़ी सड़क से नहीं गुजरना होगा। चीरवा के घाटे में बनने वाली सुरंग से होकर वाहन पहाड़ की दूरी नाप लेंगे। ईंधन व समय की बचत के साथ तंग घाटे में होने वाली दुर्घटनाओं से राहत पाने के सुरंग निर्माण का फैसला किया गया है।



चीरवा के घाटा में बनने वाली सुरंग लगभग 600 मीटर होगी। सुरंग फोरलेन रोड के बराबर यानी 15 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी जिसके बीच मीडियन स्ट्रीप का निर्माण होगा। सुरंग की ऊंचाई इतनी होगी कि कंटेनर ट्रोले आसानी से निकल सकेंगे। सुरंग अम्बेरी की तरफ से शुरू होकर पहाड़ के दूसरी तरफ देवरे के पास समाप्त होगी।



चीरवा का घाटा में सुरंग बनने से कैलाशपुरी, नाथद्वारा, राजसमंद, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर की तरफ आने—जाने वाहनों के गुजरने में काफी आसानी होगी। भारी वाहनों को घाटा पार करने में 20 मिनट से आधा घंटा लगता है। सुरंग बनने पर वाहन 5 मिनट में पहाड़ पार कर लेंगे। सुरंग बनने पर पेट्रोल, डीजल की बचत होगी।



उदयपुर से ब्यावर तक प्रस्तावित फोर कम टू लेन रोड के प्रस्तावित प्लान में चीरवा का घाटा टनल शामिल की गई है। उदयपुर से गोमती तक फोरलेन रोड पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाई जाएगी। गोमती से ब्यावर तक टू लेन रोड बीओटी सिस्टम से बनेगा। टू लेन को चौड़ा करने के लिए सड़क के दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ी डामर की स्ट्रीप बनाई जाएगी।



उदयपुर से गोमती होकर ब्यावर तक फोर कम टू लेन रोड की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट अप्रूवल के लिए मिनिस्ट्री ऑफ सरफेस ट्रांसपोर्ट को भिजवाई गई है। अप्रूवल आने पर सड़क एवं टनल निर्माण के काम शुरू किए जाएंगे।



- अनिल शर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: