जांच शिविर आयोजित
रानी। रानी संघ का स्काउट व गाइड जांच शिविर खौड़ खेतलाजी में संपन्न हुआ। शिविर के संचालक उमराव खां एवं जगदीशचंद्र जोशी ने बताया कि शिविर में 105 स्काउट्स ने भाग लिया। स्काउट्स ने विभिन्न विषयों की जांच परीक्षा दी। परीक्षा में पायनियरिंग, कैम्प क्राफ्ट, दिशा सूचक यंत्र, भोजन बनाना व दक्षता बेज पायनिर प्रमुख थी। परीक्षक मंडल सुजाराम चौधरी, प्रेमसिंह, हुकमसिंह व मनोज बोराणा ने जांच की।
नालियों की सफाई कराने की मांग : बूसी। निकटवर्ती सोनाई मांझी ग्राम के आम रास्ते पर नालियों का पानी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में नालियों के कचरे से अटे होने से गंदा पानी रास्ते पर फैला रहता है। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है।










