Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:41 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarदेर रात तक चला सलाह मशविरा

झाड़ोल (फ)

& कांग्रेस 23 में से 15 सीटों पर जीतकर आई हैं। एक निर्दलीय सदस्य के भी साथ मिल जाने से कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है। पार्टी ने बैठक कर प्रधान के लिए कन्हैयालाल खराड़ी तथा सुनीलकुमार भजात का नाम फाइनल किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सभी विजेता 15 सदस्यों के ठहरने की व्यवस्था उदयपुर के एक रिसोर्ट में की है। इधर, कांग्रेस का एक भी सामान्य सदस्य जीत कर नहीं आया है, इस कारण उप प्रधान की सीट भी जनजाति वर्ग को ही मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी भी अपना उप प्रधान बनाने की जोड़तोड़ में रही।

मेहता का स्वागत

जनजाति बाहुल्य माकडादेव सीट से जीते भाजपा समर्थित संजय मेहता का पालियांखेड़ा तिराहे पर स्वागत हुआ। समर्थकों ने पटाखे छोड़कर मिठाई भी बांटी। स्वागत समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष लालूराम गाडरी, पूर्व अध्यक्ष भंवरसिंह पंवार, महामंत्री निलमराज पुरोहित, कुबेराभाई मीणा मौजूद थे। मेहता ने सीधे मुकाबले में कांग्रेस के नरेंद्र चौधरी को 19 मतों से हराया है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: