Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:44 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarपुलिस ने की पहल हटाए अतिक्रमण

Matrix News

बसस्टैंड पर हो रहे अवैध अतिक्रमण और बढ़ती ठेले-थडिय़ों की संख्या से बाधित हो रहे यातायात को लेकर रविवार के संस्करण में दैनिक भास्कर द्वारा थड़ी-ठेलों की गिरफ्त में बस स्टैंड नामक शीर्षक से खबर छाप कर उठाए गए मुद्दे पर मंगलवार को पुलिस प्रशासन हरकत में आया और सवेरे ही बसस्टैंड पर से अवैध रूप से रास्ते के बीच लगे करीब ५० थड़ी-ठेलों को हटाया और उन्हें भविष्य में रास्तों के बीच थड़ी ठेले नहीं लगाने की चेतावनी दी। इसके अलावा करीब २० ठेलों का चालान भी किया है।

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चेतावनी के बावजूद दुबारा से लगाए गए ठेलों में बीस ठेलों का चालान किया गया। इसके अलावा रास्तों में लगे थड़ी-ठेलों को हटवाया गया है। शर्मा ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक दिन चलाया जाएगा और जो लोग रास्तों में दुकानों के बाहर सामान रखने व रास्तों में थड़ी ठेले खड़े करते पाए गए, उन पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: