Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:48 am [IST]  
  • + comment
  • |
  • +Share

danik bhaskarप्रधानाध्यापक ने लगाया मारपीट व गाली-गलौच का आरोप

रतनगढ़ & राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेन्द्रसिंह मेघवाल ने तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौच एवं मारपीट करने का मुकदमा न्यायालय के माध्यम से दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि प्रधानाध्यापक महेन्द्रसिंह ने हंसासर निवासी डेडाराम पुत्र गुमानाराम, गुमानाराम पुत्र लूणाराम एवं मनीराम पुत्र उमाराम जाति जाट के खिलाफ जाति सूचक गालियां, मारपीट करने तथा राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। २१ दिसंबर को आठवीं की परीक्षा चल रही थी, अचानक बच्चों का हल्ला सुनाई दिया मौके पर जाकर देखा तो एक छात्र पानी के कुंड में गिर गया। इस बात को लेकर आरोपियों ने प्रधानाध्यापक को जाति सूचक गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: