Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:49 am [IST]  

danik bhaskarनवजात शिशुओं के लिए मां का दूध अमृत

भास्कर न्यूज& झज्ज्र

ब्लाक के गांव सिलानी में मंगलवार को नवजात शिशुओं एवं बच्चों के आहार, पोषण संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायता समूह व साक्षर महिला संगठन से जुड़ी आशा वर्कर व अन्य महिलाओं को सीडीपीओ सोना आर्या और सुपरवाईजर उषारानी ने जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को पूरक पोषाहार और मां के दूध का महत्व बताते हुए कहा कि महिलाएं अपने नवजात शिशिओं को स्तनपान अवश्य कराएं क्योंकि इस अवस्था में स्तनपान कराने से बच्चे का विकास मजबूती से होता है और वह बीमारियों से दूर रहता है। साक्षर महिला समूह की प्रशिक्षक रीना देवी प्रोमिला ने महिलाओं को दूध के अलावा अन्य खाद्य पेय पदार्थ नवजात को न देने की सलाह दी। सर्कल सुपरवाइजर उषारानी ने बच्चे के जन्म के तुरंत बाद मां का दूध पिलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही साफ सफाई के बारे में बताया। इस मौके पर साक्षर महिला समूह की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता चाहार ने भी सभी को इस बारे में सभी के साथ मिल कर चलने का आह्वïान किया। इस मौके पर कई महिलाएं उपस्थित थीं।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: