Danik Bhaskar Logo
| 27 Editions | 9 States

Investor
Wednesday, Feb 10th, 2010, 4:49 am [IST]  

danik bhaskarआस्ट्रेलिया भागी राणा की बीवी

अशोक अंटवाल

अम्बाला सिटी.दि अम्बाला दुर्गा व वन खंडी नॉन एग्रीकल्चर सोसायटी के जरिए निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाने वाले नटवरलाल की बीवी विदेश भाग गई है। करीब एक साल पहले नटवरलाल ने अपनी आरोपी बीवी के साथ पूरे परिवार को विदेश में शिफ्ट कर दिया था। दिलचस्प बात है कि ठगी के मामले में नामजद होने के बावजूद पुलिस को उसके विदेश भागने की भनक तक नहीं लगी।



ठगी कर विदेश भागी नटवरलाल की आरोपी बीवी को गिरफ्तार करने के लिए अब पुलिस इंटरपोल की । दरअसल करोड़ों की ठगी के मास्टरमाइंड प्रमोद राणा ने रिमांड के दौरान यह कबूल लिया कि उसकी आरोपी बीवी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है।



उसने माना कि निवेशकों के बढ़ते दबाव की वजह से उसे बैंक की नौकरी छोड़कर परिवार समेत विदेश भागने की योजना बनाई थी। इसके लिए प्रमोद राणा ने सबसे पहले अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया बाद में उसकी पत्नी भी वहां शिफ्ट हो गई।



बेटे के पत्नी समेत ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट होने के बाद चुपचाप प्रमोद राणा भी पत्नी संतोष राणा को लेकर वहां पहुंच गया। पिछले कई महीनों से प्रमोद राणा व संतोष राणा ऑस्ट्रेलिया में ही प्रवास कर रहे थे लेकिन अपने रिहायशी भवन को बेचने के मकसद से नटवरलाल इंडिया वापस आ गया।



संतोष राणा थी प्रेजीडेंट



नटवरलाल प्रमोद राणा की पत्नी संतोष राणा ही दि अम्बाला दुर्गा कोआपरेटिव नॉन एग्रीकल्चर थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी की प्रेजीडेंट थी जबकि प्रमोद राणा स्वयं वन खंडी का प्रेजीडेंट बन बैठा। साफ जाहिर है कि दोनों ही सोसायटियों में निवेश का पूरा कारोबार प्रमोद राणा व संतोष राणा के नाम पर होता रहा। इसी वजह से प्रमोद राणा व संतोष राणा के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।



करोड़ों की ठगी के मामले की जांच कर रही सदर पुलिस ने अब उन नौ बैंकों का रिकार्ड खंगलाने की तैयारी कर रही है जिनमें प्रमोद राणा व उसकी आरोपी पत्नी संतोष राणा के खाते थे। पुलिस ने बैंकों को नोटिस जारी कर खाते से जुड़ा रिकार्ड उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने कोआपरेटिव सोसायटी के एआर को नोटिस दिया है।



इंटरपोल से लेंगे मदद



ठगी के मामले में पकड़े गए नटवरलाल की आरोपी पत्नी संतोष राणा कार्रवाई से पहले ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से मदद मांगी जाएगी। इस सिलसिले में पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारती अरोडा एसपी, अम्बाला



नौ बैंकों को नोटिस



जांच के दौरान आरोपी प्रमोद राणा व उसकी पत्नी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इसी वजह से कोआपरेटिव बैंक समेत 9 राष्ट्रीयकृत बैंकों को नोटिस जारी किए गए हैं। बैंकों से अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। नरेश कुमार प्रभारी सदर थाना।

  share
apne vichaar
post a comment
name:
email:
select your language:     Hindi Roman     Hindi Phonetic     English
comment:
code: