समय पर सही निर्णय लें : डा. त्रिपाठी
लाडनूं & आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को केशर देवी सेठी राबाउमावि में 'कैसे करें कॅरियर का निर्माणÓ विषयक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी के मुख्यवक्ता डा. आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि समय पर लिया गया सही निर्णय ही व्यक्ति के कॅरियर निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। टाईम मैनेजमेंट को कॅरियर निर्माण का महत्वपूर्ण सूत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से अपने लक्ष्य का निर्धारण करना आवश्यक है। समय की महत्ता बताते हुए डा. त्रिपाठी ने छात्राओं की कॅरियर व जीवन निर्माण संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया। वीरेंद्र भाटी मंगल ने कहा कि कॅरियर विद्यार्थी जीवन का विशिष्ट पहलु है। विद्यार्थी को भविष्य की संभावित परिस्थितियों का आकलन कर कॅरियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने जैविभा विश्व विद्यालय व आचार्य कालू कन्या महा विद्यालय का परिचय प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विगत एक दशक से दोनों संस्थाएं महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही हैं। संस्थाप्रधान बबीता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं को संगोष्ठी से रचनात्मक चिंतन की प्रेरणा मिलेगी। यशोदा आर्य, सोनल चारण, जसकरण लोहिया, माया शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में विद्यालय की करीब 150 छात्राओं के अलावा शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने भाग लिया।










