अब तक बाहरी उम्मीदवार बने प्रधान
भीम में अब तक जितने भी प्रधान बने वे सब बाहरी उम्मीदवार ही रहे तथा यह पद कस्बे के किसी भी प्रत्याशी को नसीब नहीं हो पाया। इस बार भी स्थानीय प्रत्याशी वार्ड 5 के कांग्रेस के नवोदित ने मामूली 37 वोटों से भाजपा की कृषि मंडी अध्यक्ष पुष्पा मुणोत को शिकस्त देकर उनके प्रधान बनने की संभावना को जड़ से ही निरस्त कर दिया। ऐसे में पार्टी में दो नामों पर चर्चा आम तौर पर हो रही है। सेलमा निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोतीसिंह रावत की पुत्रवधू दीपिका चौहान, वार्ड 4 से विजयी होकर प्रधान की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं, वहीं वार्ड 15 से कांगे्रस की पूर्व प्रधान निर्मलादेवी के मंसूबों पर पानी फेरने वाली नवागत राधादेवी का नाम भी सियासी गलियारे में उभरकर सामने आ रहा है।
हालांकि भाजपा विधायक हरिसिंह रावत इस ओर से चुप्पी साधे हुए हैं कि नाम की पूर्व घोषणा से पार्टी में अंर्तकलह पनाह ले सकता है और इसका फायदा विरोधी कांगे्रसी खेमा उठा सकता है।










