1०० मीटर में नीतू अव्वल
भास्कर न्यूज& झज्ज्र
खेलकूद प्रतियोगिता हर स्तर पर आवश्यक है। ऐसी ग्रामीण खेलकू द प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण आंचल में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं में निखार आता है जिससे वे क्षेत्र विशेष व देश का गौरव बढ़ाने में महती भूमिका निभा सकते हैं।
एसपी थे मुख्यअतिथि
एसपी सौरभ सिंह स्थानीय बाग जहांआरा स्टेडियम में आयोजित दो-दिवसीय जिला ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर नगराधीश संदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन शीशराम धौड़, चेयरमैन साल्हावास प्रदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
यह रहे परिणाम
कबड्डïी हरियाण स्टाईल (लड़कों)- साल्हावास ने मातनहेल, झज्जर ने बहादुरगढ़ को हराया। कबड्डïी हरियाण स्टाईल (लड़कियों)- बहादुरगढ़ ने साल्हावास, झज्जर ने मातनहेल को हराया। 100 मीटर दौड़ नवीन प्रथम, महेश बेरी द्वितीय, लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में बेरी की नीतू प्रथम, पूनम मातनहेल द्वितीय स्थान पर रही। डिस्क्स थ्रो में बेरी की सुमन प्रथम, दीपिका मातनहेल द्वितीय स्थान पर रही। पुरुषों में बेरी के संदीप ने प्रथम तथा बेरी के ही मंदीप ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। लंबी कूद पुरुषों में महेश बेरी प्रथम, संदीप द्वितीय स्थान पर रहा वहीं लड़कियों में बेरी की नीतू ने पहला और रेणू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का बुधवार को
समापन होगा।
खेल उत्सव का समापान
बहादुरगढ़़& झज्जर रोड स्थित एमडी कालेज आफ एजुकेशन में आयोजित खेल उत्सव मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। खेल प्रतियोगिता में अहिंसा सदन के बिजेंद्र को सर्वŸोष्ठ पुरुष व निर्मला को सर्वŸोष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार थे। खेल उत्सव के दौरान २०० मीटर दौड़ में बिजेंद्र, अंकुर व जयकुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे, जबकि ८०० मीटर दौड़ में जयकुमार, बिजेंद्र व नवीन ने बाजी मारी। रिले रेस में अनुशासन सदन प्रथम रहा, जबकि सत्य सदन व अहिंसा सदन क्रमश: द्वितीय व तृतीय रहे। लड़कियों की ५०, १००, २०० व ४०० मीटर रेस में अहिंसा सदन की निर्मला व गीता ने बाजी मारी। मटका रेस में सुनीता, सीमा व सुमन क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। लंबी कूद में मोनिका, निर्मला व अक्षमा व लड़कों की लंबी कूद में अंकुर, बिजेंद्र व विकास ने बाजी मारी। शतरंज प्रतियोगिता में अनुशासन सदन व कैरम बोर्ड में अहिंसा सदन प्रथम रहे। खेल उत्सव के दौरान अनुशासन सदन का प्रदर्शन सर्वŸोष्ठ रहा। वहीं स्कूल स्तर की मटका रेस में मीना, सोनिया व सुहानी तथा गोला फैंक में राजीव, सुमित व रविन ने बाजी मारी।
पंचकूला में लहराया परचम
बहादुरगढ़़&पंचकूला में आयोजित प्रदेश स्तर बास्केट बॉल प्रतियोगिता में झज्जर की अंडर-१४ टीम ने बेहर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम के कोच मनीष अहलावत ने ने बताया कि ४ से ६ फरवरी तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित बास्केट बाल श्रंखला अंडर-१४ में झज्जर की टीम ने पहले मुकाबले में जींद की टीम को हराकर पहली जीत दर्ज कराई। दूसरे मैच में पंचकूला की टीम को धूल चटाई। तीसरे मैच में रोहतक ने झज्जर को हराया। इसके बाद झज्जर की टीम ने करनाल की टीम को करारी शिकस्त देकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
झज्जर जिले के कप्तान सागर छिल्लर व उप कप्तान आकाश शर्मा ने ११ अंक, अमित तिवारी ने १० अंक, आकाश ने ८ अंक, अजय देशवाल ने ५ अंक, विकास हुड्डा ने ३ अंक व रोहित ने २ अंक लेकर करनाल की टीम हराया। शहर में आने पर खिलाडिय़ों का स्वागत रेलवे रोड राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मदन चौपड़ा,कोच सुरजीत सिंह,मुस्ताक अहमद,गुलशन शर्मा, राजकिशन,दीपक शर्मा,क्रिकेट कोच यशपाल मलिक और कुश्ती कोच हवासिंह दलाल ने किया।










