- Home
Rajasthan
Ajmer Zila
Bijaynagar
बच्चों ने धरे विविध स्वांग
श्री प्राज्ञ स्कूल में मंगलवार को आयोजित फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने विचित्र वेशभूषा धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में श्रीमती रतनदेवी कोठारी मुख्यअतिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रकला पोखरना ने की। प्रधानाध्यापिका ललिता कुमावत के मुताबिक विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता के तहत ऋषिता तातेड़, दर्शिल तलेसरा, अनन्या मेहता, नंदनि दायमा, युवराज शर्मा, जतिन वाधवानी, पियूष जैन, नीरज रामनानी, बेबी सान्या, जतिन सोनी, छवि दाधीच, हर्षिता शर्मा, निखिल चौधरी, अदिति मुणोत, अनुज गोखरू, मुस्कान टुटेजा व सेजल दाधीच प्रथम स्थान पर रहे।
इसी प्रकार प्राप्ति कोठारी, कोविद दाधीच, साक्षी भंडारी, आदित्य जैन, पूर्ति शर्मा, सिया जैन, यश शर्मा, लक्षित शर्मा, रिया पारेल, आदित्य, अभिषेक तातेड़, संजना कावडिय़ा, हर्ष बाफना, अनुराग दाधीच, अपेक्षा बुरड़, आयुष सोनी व वैभव कुमावत द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि आरव पीपाड़ा, माही तातेड़, अनीस जैन, मनन शर्मा, दिशा जैन, वंशिका तायल, दिपेश सोनी, सुमिरन, याशिका, प्रियांशी जैन, नमन कोठारी, मलिका तातेड़, दक्ष छिपा, सचिन बांगड़, कविता नाबेड़ा, कुनाल रामनानी, खुशबु मीणा, निकिता जैन, रीना तिवाड़ी, शुभम पोखरना, मोहित नाबेड़ा व सार्थक जैन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के तहत सेवानिवृत अध्यापक रतनलाल जोशी व संध्या जैन ने निर्णायक भूमिका अदा की। प्राचार्य डॉ. नवलसिंह जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जया शर्मा ने किया।









