राष्टï्रीय सेवा योजना का शिविर आयोजित
नगर के अजमेर रोड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में राष्टï्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ कार्यवाहक प्राचार्य ए.डी. कृपलानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय देवली के व्याख्याता डा. एल.एन. बलदेवा उपस्थित थे। ए.डी. कृपलानी ने अपने संबोधन में छात्रों से आव्हान किया कि पर्यावरण विकास और कतव्र्य के प्रति जागरूकता लाने तथा जीवन में कठीन परिश्रम करके अपने विकास की सभी परीक्षाओं में सफल होने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में महाविद्यालय के वरिष्ठï व्याख्याता श्रीवल्लभ शर्मा द्वारा स्वयं सेवकों को व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं तथा उसमें शामिल होने के साथ-साथ सफलता प्राप्त करने के लिए स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। शिविर के अंत में कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार ने आगन्तुक अतिथियों का आभार जताया।










